Search

 
 
 

Latehar News : अपने अधिकार के लिए छात्र एकजुट हों- आफताब आलम

कांग्रेस के राज्यव्यापी अभियान के तहत लातेहार जिला युवा कांग्रेस ने आदिवासी बालक छात्रावास में छात्रों का गू्ंज कार्यक्रम का आयोजन किया. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आफताब आलम ने छात्रों से अपने हक और अधिकार के लिए आगे आने की अपील की.
 
Latehar News

Latehar : कांग्रेस के राज्यव्यापी अभियान के तहत लातेहार जिला युवा कांग्रेस ने आदिवासी बालक छात्रावास में छात्रों का गू्ंज कार्यक्रम का आयोजन किया. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आफताब आलम ने छात्रों से अपने हक और अधिकार के लिए आगे आने की अपील की. कहा की छात्रों को अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा. नीट जैसी परीक्षा का पेपर लीक होना चिंता का विषय है. छात्र प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनका मनोबल टूट जाता है.

 

Uploaded Image

गूंज कार्यक्रम में भाग लेते युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व छात्र.

 जिला प्रभारी मुन्ना खान ने कहा कि केंद्र सरकार का कोई मंत्री किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं के रहा है. ऐसे में युवाओं को आगे आना होगा. प्रदेश महासचिव साजन कुमार ने कहा कि कांग्रेस छात्रों को उनके अधिकारों के लिए एकजुट करेगी.

 

 

जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले के हर कॉलेज और छात्रावास में किया जाएगा. इसके माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा जाएगा. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. इसमें सुधार लाने की जरूरत है. पेपर लीक की घटनाओं से देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, मजहर खान, साबिर आलम, सुहेल अंसारी, सोनू यादव, सौरव यादव, कुलदीप, मुश्ताक, सुनील पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही