Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने किया मां दुर्गा का दर्शन

शहर के सरस्‍वती विद्या मंदिर के कक्षा बच्‍चों ने गुरूवार को वैष्‍णव दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन किया. यह आयोजन विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों में से एक ‘नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा’ के तहत संस्कृति दर्शन के तहत आयोजित किया गया था.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  शहर के सरस्‍वती विद्या मंदिर के कक्षा बच्‍चों ने गुरूवार को वैष्‍णव दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन किया. यह आयोजन विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों में से एक ‘नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा’ के तहत संस्कृति दर्शन के तहत आयोजित किया गया था. 

 

इस में विद्यालय के प्ले स्कूल शिशु वाटिका के कक्षा अरुण के नन्हे बच्चों को लातेहार शहर स्थित  वैष्‍णव दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन कराया गया. बच्चों को मां दुर्गा व उनके शस्त्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई. 


मंदिर के पुरोहित रामेश्‍वर पांडेय ने सामान्य पूजन व अभिवादन की प्रक्रियाओं से भी परिचित कराया. कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा अरुण की मातृ आचार्य शिल्पा कुमारी सहित महिला और पुरुष कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही