Search

 
 
 

Latehar News : छात्रों के आंदोलन को मिला झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ का साथ

झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किये गये लाठीचार्ज की जांच की मांग की है.
 
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह.

Latehar : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह ब्लड बैंक, लातेहार के लैब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह ने रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किये गये लाठीचार्ज की जांच की मांग की है. कहा कि संघ छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है.

 


विनय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के हजारों युवा अपने भविष्य और रोजगार के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. वर्षों की मेहनत, तैयारी और आर्थिक कठिनाइयों के बाद छात्र अपनी जायज मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष रख रहे हैं. सरकार को यह समझना होगा कि ये छात्र किसी के विरोधी नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य हैं. उन्होंने छात्रों पर 10 अगस्त को हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, घायल छात्र-छात्राओं को चिकित्सकीय सहायता, जेपीएससी व जेएसएससी के अभ्यर्थियों की सभी जायज मांगों पर तत्काल छात्र प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने की मांग की. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही