Search

 
 
 

Latehar News : नशा से परिवार व समाज को काफी नुकसान: DPRO

समाहरणालय स्थित सूचना भवन के सभागार में बुधवार को नशा व मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभाव को लेकर एक सेमीनार का आयोजन किया गया.
 

Latehar : समाहरणालय स्थित सूचना भवन के सभागार में बुधवार को नशा व मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभाव को लेकर एक सेमीनार का आयोजन किया गया.मौके पर संबोधित करते हुए जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन ने कहा कि नशा से न सिर्फ परिवार व वरन समाज को भी काफी नुकसान होता है. 

 

उन्‍होने कहा कि आज खास कर युवा नशा की ओर अधिक आकर्षित हैं. लेकिन उन्‍हें यह मालूम नहीं कि यह नशा उन्‍हें बरबादी की ओर ले जा रहा है. उन्‍होने कहा कि नशापान का एक मात्र अंजाम बरबादी ही होता है. उन्‍होने कि नशा चाहे जिस रूप में किया जाये वह नुकसानदेह ही होता है.

 

शराब, तंबाकू, सिगरेट, गांजा, भांग या खैनी सभी मादक पदार्थों की श्रेणी में आते हैं और इनका सेवन हमेशा नुकसानदेह होता है. उन्‍होने कहा कि नशापान से कैंसर जैसी असाध्‍य बीमारी हो सकती है. उन्‍होने कहा क‍ि हमे नशापान से दूर रहने और दूसरों को भी नशापान से दूर रहने की सलाह देनी चाहिए.उन्‍होने युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने और देश के सामने खड़ी इस चुनौती को स्वीकार करने की अपील की. कहा कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है. मौके पर डीपीआरओ कार्यालय कर्मी राकेश कुमार मिश्रा, तनय सिंह, मुर्शीद अंसारी समेंत कई इलेक्‍ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार शामिल थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही