Search

 
 
 

Latehar News : सुवर्ण प्राशन से बच्‍चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है: मुखर्जी

शहर के धर्मपुर मोड़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को सुवर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान नए शैक्षणिक सत्र के कक्षा अरुण, उदय, प्रभात, प्रथम एवं द्वितीय कक्षा के कुल 54 बच्चों को सुवर्ण प्राशन की खुराक दी गई.
 

Latehar : शहर के धर्मपुर मोड़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को सुवर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान नए शैक्षणिक सत्र के कक्षा अरुण, उदय, प्रभात, प्रथम एवं द्वितीय कक्षा के कुल 54 बच्चों को सुवर्ण प्राशन की खुराक दी गई.

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि सुवर्ण प्राशन आयुर्वेद की एक महत्वपूर्ण चिकित्सा पद्धति है. यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने, स्मरण शक्ति बढ़ाने तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक मानी जाती है.

 

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से सुवर्ण प्राशन कराने से बच्चे मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है. साथ ही इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

 

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे. विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए आगे भी जारी रखने की बात कही.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही