Latehar News : गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में विद्या विकास समिति, झारखंड की ओर से 9 से 12 सितंबर तक 37वीं प्रांतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में सरस्वदती विद्या मंदिर, लातेहार के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया. अंतिम दिन शनिवार को स्कूल के छात्र यश राज ने 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता. जबकि स्कूल की बालिका टीम ने रिले रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया.
इसे भी पढ़ें
बालक वर्ग की रिले टीम में श्रेया, प्रज्ञा, खुशी व ज्योति शामिल थी. यश राज ने 100 मीटर में गोल्ड और प्रज्ञा एंजेल ने हाई जंप में गोल्ड जीता. ज्योति कुमारी ने 100 मीटर दौड़ में ब्रांज मेडल प्राप्त किया. सभी विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन समिति सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी है. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्र-छात्राएं क्षेत्रीय एथलेटिक्स में भाग लेंगे. यह क्षेत्रीय प्रतियोगिता प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर, जमशेदपुर में सात से नौ अक्टूबर तक होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

