Search

Latehar News : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय करें- डीसी

Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया. उपायुक्त ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आपस में समन्व य स्था पित कर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्हों ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें. सड़क सुरक्षा अभियानों में प्रगति लाने और व्यापक जनजागरूकता अभियान पर विशेष बल दिया गया. 

 

सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई सुनिश्चित करने और मुख्य पथों पर कॉन्वेक्स मिरर, स्पीड ब्रेकर और रोड साइन लगाने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देशित किया कि नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, बिना रजिस्ट्रेशन और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. उपायुक्त ने “नो हेलमेट नो पेट्रोल” पर कहा कि हेलमेट को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. पेट्रोल पंप वाले यह सुनिश्चित करें कि बगैर हेलमेट वाले को पेट्रोल नहीं दें, और इसका सख्ती से पालन करें.  

 

मोटरसाइकिल डीलरों को प्रत्येक वाहन के साथ अनिवार्य रूप से हेलमेट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया. स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों जैसे ऑटो, बसों की फिटनेस व तकनीकी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. नगर पंचायत लातेहार को शहर को जाम मुक्त कराने के लिए मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने और सड़क के दोनों साइड चौड़ीकारण करने का निदेश दिया गया.

 

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट जांच अभियान नियमित रूप से चलाने, यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने और सड़क किनारे आवश्यक संकेतक एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के अलावा एसडीओ अजय कुमार रजक व बिपिन कुमार दुबे और डीटीओ उमेश मंडल मुख्यस से मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//