Search

 
 
 

Latehar News : बाल संरक्षण मामलों में त्वरित कार्रवाई करें- डीसी

डीसी संदीप कुमार ने मिशन वात्सल्य व जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास, स्पॉन्सरशिप, चाइल्ड हेल्पलाइन जैसे संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी संदीप कुमार व अन्य.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को समाज कल्याण, बाल कल्याण इकाई व बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. मिशन वात्सल्य व जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास, स्पॉन्सरशिप, चाइल्ड हेल्पलाइन जैसे संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. 


उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित बच्चों को आवश्यक सहायता व संरक्षण उपलब्ध करायें. कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है. 

 


जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना, भवन निर्माण कार्य एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों से आंगनबाड़ी केंद्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर भवन की स्थिति, छत की मजबूती, शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की जांच कर रिपोर्ट दें.


बैठक में डीडीसी सैयद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही