Search

 
 
 

Latehar News : कांग्रेस का चरित्र दो मुंहवाले सांप जैसा- प्रकाश राम

Latehar News: विधायक प्रकाश राम ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता लाना चाहती है. कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान पर उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्यच उदेश्य मतदाता सूची की त्रुटियों को दुरुस्त करना है.
 
प्रकाश राम.

Latehar News : लातेहार के भाजपा विधायक प्रकाश राम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस को दो मुंह वाले सांप की संज्ञा देते हुए कहा कि वह छह महीने इधर और छह महीने उधर चलती है. कांग्रेस के इस चरित्र से पूरा देश वाकि‍फ है.

 

इसे भी पढ़ें

 
प्रकाश राम शुक्रवार को परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता लाना चाहती है. कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान पर उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्यच उदेश्य मतदाता सूची की त्रुटियों को दुरुस्त करना है. कांग्रेस इसे लेकर बेवजह हाय-तौबा मचा रही है.


उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानती है कि उसने अपने समय में चुनाव के दौरान मतदाता सूची में जितनी भी धांधली की है वह अब सबों के सामने आ रही है. विधायक ने निशा भगत आत्महत्या कांड को दुखदायी बताया. कहा कि निशा भगत को जिन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है, सीबीआई जांच में उनकी भूमिका स्पष्ट हो जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही