Search

 
 
 

Latehar News : नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने शवदाह गृह का निरीक्षण किया

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) राजीव रंजन ने मंगलवार को शहर स्थित औरंगा नदी तट पर निर्माणाधीन गैस आधारित शवदाह गृह का निरीक्षण किया
 

Latehar : नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) राजीव रंजन ने मंगलवार को शहर स्थित औरंगा नदी तट पर निर्माणाधीन गैस आधारित शवदाह गृह का निरीक्षण किया. करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बने इस शवदाह गृह का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण अब तक इसे संचालित नहीं किया जा सका है.

 

निरीक्षण के दौरान ईओ ने नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा को शवदाह गृह को अविलंब क्रियाशील करने का निर्देश दिया. उन्होंने परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा शवदाह गृह के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने का निर्देश दिया.

 

राजीव रंजन ने बताया कि विद्युत कनेक्शन के अभाव में शवदाह गृह शुरू नहीं हो पाया था. यह एक गैस आधारित आधुनिक शवदाह गृह है और बिजली कनेक्शन मिलते ही इसे आम लोगों के उपयोग के लिए चालू कर दिया जाएगा.

 

शवदाह गृह के निरीक्षण के बाद ईओ ने चंदनडीह स्थित स्वामी विवेकानंद चिल्ड्रेन पार्क का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पार्क की नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही पार्क में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने के लिए संवेदक और कनीय अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए.

 

निरीक्षण के  दौरान सहाकय अभियंता कुमार रवि, कनीय अभियंता संदीप कुमार गुप्ता, धीरेंद्र कुमार व जयप्रकाश रंजन, लेखापाल राहुल कुमार गुप्ता,  स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर के अलावा सेनेटरी सुपरवाइजर अशफाक अंसारी मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही