Latehar News: सदर थाना क्षेत्र के चंदनडीह मुहल्ले में अज्ञात चोरों ने मनोज कुमार वर्मा के बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने करीब छह से सात लाख रुपये के गहने व सामान अपने साथ ले गए. गृह स्वा मी पिछले 28 अगस्तख से घर पर नहीं थे. उनका परिवार भी यहां नहीं था.
इसे भी पढ़ें:
30 अगस्त को जब वे वापस अपने घर वापस लौटे, तो देखा कि घर के बाहर के ग्रील में ताला लगा है, लेकिन अंदर का दरवाजा खुला है. जब वे अंदर गये तो देखा कि घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है. साथ ही आलमीरा भी टूटा है. उन्होंदने बताया कि आलमीरा में एक बक्सेि में करीब छह से सात लाख रुपये मूल्य के गहने रखे थे. जिसे चोर लेकर फरार हो गये.
चोरों ने घर से अन्यथ बहुमूल्य सामन अपने साथ ले गए. पीड़ित ने सदर थाना में चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस चोरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

