Search

 
 
 

Latehar News: चोरी के पांच टन लोहा स्क्रैप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Latehar News: गिरफ्तार आरोपियों में विकास उरांव (दामोदर, चंदवा) मैनाथ गंझू (चतरो) और रवि कुमार सिंह (महुआमिलान) का नाम शामिल है. पुलिस ने बताया कि 12 सितंबर को चदंवा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एस्सार प्लांट से भारी मात्रा में चोरी हुए लोहा स्क्रैप को प्लांट  के पीछे के रेसेवायर तालाब की झाड़ियों में छिपा कर रखा गया है. जहां से कबाड़ी दुकान तक पिकअप वैन व मोटरसाइकिल से ढोया जा रहा है.
 
लोहा स्क्रैप चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Latehar News: जिले की चंदवा थाना पुलिस ने रविवार को पांच टन लोहा स्क्रैप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने मौके पर से एक पिकअप वैन और दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. इस मामले में चंदवा थाने में कांड संख्याि 171/26 दर्ज किया गया है. 


इसे भी पढ़ें:


गिरफ्तार आरोपियों में विकास उरांव (दामोदर, चंदवा) मैनाथ गंझू (चतरो) और रवि कुमार सिंह (महुआमिलान) का नाम शामिल है. पुलिस ने बताया कि 12 सितंबर को चदंवा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एस्सार प्लांट से भारी मात्रा में चोरी हुए लोहा स्क्रैप को प्लांट  के पीछे के रेसेवायर तालाब की झाड़ियों में छिपा कर रखा गया है. जहां से कबाड़ी दुकान तक पिकअप वैन व मोटरसाइकिल से ढोया जा रहा है. 

 

इस सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक छापामारी का दल गठन कर छापेमारी की गयी. छापेमारी दल सावधानी पूर्वक तालाब के पास पहुंची. वहां पर पुलिस ने पाया कि 20 से 25 आदमी लोहा के स्क्रैप पिकअप वैन में लोड कर रहे हैं और 8 से 10 लोग मोटरसाइकिल से कटे हुए लोहे को ढो रहे हैं. पुलिस को देखते ही सब लोग भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर तीन लोगों को पकड़ा. पुलिस ने मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी समेत 26 लोगों को प्राथमिक अभियुक्त  बनाया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही