Search

 
 
 

Latehar News : दो बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन लोग घायल

Latehar News : सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को ऑटो से सदर अस्पताल भेजा गया.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Latehar News : लातेहार शहर के रेलवे स्टेशन रोड में शुक्रवार की दोपहर मईयां बाबू अस्पताल के पास सड़क दुर्घटना हो गई. दो बाइक के बीच सीधी टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. दोनों बाइक पर कुल छह लोग सवार थे.

 

इसे भी पढ़ें

 
सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को ऑटो से सदर अस्पताल भेजा गया. घायलों में रोहित उरांव व मनिल उरांव (दोनो शीशी ग्राम निवासी) व दूसरी बाइक पर सवार रीना मिंज शामिल हैं. डॉक्टरों के अनुसार घायलों में एक की स्थिति गंभीर है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची भेजने की तैयारी चल रही थी. रीना मिंज के पति सुरेंद्र उरांव ने बताया कि वे अपनी ससुराल महुआडांड़ से कुमांडीह जा रहे थे. तभी उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही