Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : सरस्वती विद्या मंदिर में त्रि-स्तरीय छात्र संसद चुनाव संपन्न, 505 छात्रों ने डाले वोट

शहर के सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में आज लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और छात्रों में नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु आयोजित तीन दिवसीय छात्र संसद निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो गया.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  शहर के सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में आज लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और छात्रों में नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु आयोजित तीन दिवसीय छात्र संसद निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो गया. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि यह संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की गई. 

 

छात्रो के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस निर्वाचन को तीन विभिन्न स्तरों शिशु भारती, बाल भारती एवं किशोर भारती में विभाजित किया गया था. 12 मई को प्रथम चरण में  शिशु भारती स्तर के नन्हे मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया. 

 

इस वर्ग में कुल 154 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रथम सोपान का अनुभव किया.  13 मई को दूसरे चरण में बाल भारती के निर्वाचन आयोजित किये गये. इसमें कुल 205 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने प्रतिनिधि के चयन हेतु मतदान किया.

 

14 मई को तीसरे चरण में किशोर भारती के लिए मतदान संपन्न हुआ. इस वर्ग के कुल 146 मतदाताओं ने अपने विवेक का उपयोग करते हुए वोट डाले. शिशु भारती में रविकांत पाठक, बाल भारती में रविंद्र पाण्डेय एवं सुश्री शिवानी कुमारी तथा किशोर भारती के निर्वाचन की कमान  कपिलदेव प्रमाणिक के हाथों में रही.

 

मौके पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि छात्र संसद का उद्देश्य केवल पद का चुनाव करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक प्रणाली के प्रति सम्मान जागृत करना है. उन्‍होने बताया कि मतदान की गणना पूर्ण होने के पश्चात चुनाव परिणामों की घोषणा आगामी निर्धारित तिथि को एक विशेष सभा में की जाएगी

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही