Search

 
 
 

Latehar News : अतिक्रमण कर सब्जी की बिक्री कर रहे व्यवसायी का ट्रैक्टर व आलू जब्त

Latehar News : उक्त व्यवसायी पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें आगे से सड़क का अतिक्रमण कर सामानों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गयी है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रंजन ने बताया कि पूर्व में ही इन व्यवसायियों को यहां अपने सामानों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गयी थी.
 
ट्रैक्टर जब्त

Latehar News : अतिक्रमण व सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवारीय साप्ताहिक हाट के दिन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकरी राजीव रंजन ने एक बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने शहर के समाहरणालय मोड़ के पास सड़क का अतिक्रमण कर आलू व अन्य सामान की बिक्री करते एक व्यवसायी का टैक्टर आलू और अन्य सामान जब्त किया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

उक्त व्यवसायी पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें आगे से सड़क का अतिक्रमण कर सामानों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गयी है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रंजन ने बताया कि पूर्व में ही इन व्यवसायियों को यहां अपने सामानों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गयी थी.

 

हाट के दिन उन्होंने मंगलवारीय हाट में अपने उत्पादों को बेचने का निर्देश दिया गया था, बावजूद उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ. तब जाकर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि अतिक्रमण व सड़क सुरक्षा को लेकर यह कार्रवाई की गयी है और यह आगे भी जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही