Search

 
 
 

Latehar News: ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान, धर्मपुर मोड़ क्षेत्रों में तीन दुकानें सील

Latehar News: नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि इन दुकानदारों को पहले भी चेतावनी दी गयी थी, बावजूद उन्होंने ट्रेड लाइसेंस नहीं बनाया. इसके बाद इन तीनों दुकानों को सील कर दिया गया. वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ट्रेड लाइसेंस की जांच आगे भी जारी रहेगी.
 
लाइसेंस की जांच करते नगर पंचायत के अधिकारी

Latehar News: बुधवार की शाम नगर पंचायत लातेहार के अधिकारियों ने शहर के धर्मपुर मोड़ के आसपास के क्षेत्रों में ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान चलाया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर चलाये गये अभियान में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने कई दुकानों के ट्रेड लाइसेंस जांच किये. उन्होंयने बताया कि इस दौरान तीन दुकानों के ट्रेड लाइसेंस नहीं पाये गये. 

 

इसे भी पढ़ें:


उन्होंने बताया कि इन दुकानदारों को पहले भी चेतावनी दी गयी थी, बावजूद उन्होंने ट्रेड लाइसेंस नहीं बनाया. इसके बाद इन तीनों दुकानों को सील कर दिया गया. जांच अभियान में वर्मा के अलावा कनीय अभियंता अमीत कुमार, लेखापाल राहुल कुमार व रेवेन्यू इंस्पेक्टर पिंटू कुमार शामिल थे. वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ट्रेड लाइसेंस की जांच आगे भी जारी रहेगी. 


उन्होंने सभी दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान का ट्रेड लाइसेंस बना लेने का निर्देश दिया और कहा कि जांच में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा नगर पंचायत के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया. इस दौरान सड़क के किनारे अनाधिकृत रूप से चलाये जा रहे मछली एवं अन्य दुकानों को भी हटाया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही