Latehar News: गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूपबर को स्थानीय दुर्गा पार्क में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व उपाध्याक्ष संतोष रंजन ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं.
मौके पर वार्ड पार्षद संयुक्ता कुंवर, आशा देवी, मुश्तरी बीबी, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज कुमार दास, जयराज कपूर, शब्बू परवीन, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, डॉ. आंनद कुमार दांगी, लेखापाल संतोष सिंह व राहुल कुमार, क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर, विनोद राम आदि मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

