Search

 
 
 

Latehar  News : CRPF कैंप में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

Latehar News : कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने भगवान बिरसा मुंडा व अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के ऐतिहासिक योगदान, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
 
CRPF कैंप

Latehar News : जिला मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय स्थित सीआरपीएफ 11वीं बटालियन कैंप में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस समारोह में बल के अधिकारियों और जवानों के साथ आसपास के ग्रामीणों और युवाओं ने हिस्सा लिया.

 

 

कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने भगवान बिरसा मुंडा व अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के ऐतिहासिक योगदान, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

अधिकारियों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया. उनका जीवन और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

 

इस दौरान वाहिनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया. उन्होंने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और विकास को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की.अधिकारियों ने कहा कि सीआरपीएफ ग्रामीणों की सुरक्षा और कल्याण के लिए सदैव तत्पर है.

कार्यक्रम में ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं को भी सुना गया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही. मौके पर सीआरपीएफ के अधिकारी, जवान और कई ग्रामीण मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही