Search

 
 
 

Latehar News : डॉ. राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा

Latehar News : दादी प्रकाशमणि ने अपने संपूर्ण जीवन को मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उन्‍होंने  विश्‍व में आध्यात्मिक जागृति लाने का प्रयास किया ताकि विश्व में अमन व शांति बनी रहे. उन्‍होंने आगे कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन, उनका त्याग, प्रेम और सेवा भाव हम सबों के लिए प्रेरणा स्‍त्रोत हैं.
 
दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि

Latehar News :  भाजपा  प्रदेश परिषद सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव ने मंगलवार को शहर के धर्मपुर (गिजनियाटांड) में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप शाखा  में संस्था की मुख्य प्रशासिका डॉ. राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित कर रहे थे. 

 


 उन्होंने कहा कि दादी प्रकाशमणि ने अपने संपूर्ण जीवन को मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उन्‍होंने  विश्‍व में आध्यात्मिक जागृति लाने का प्रयास किया ताकि विश्व में अमन व शांति बनी रहे. उन्‍होंने आगे कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन, उनका त्याग, प्रेम और सेवा भाव हम सबों के लिए प्रेरणा स्‍त्रोत हैं.

 

 हमें उनके पदचिन्‍हों पर चलना चाहिए. उन्‍होंने संस्‍था के योगदानों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी समाज में एक नयी चेतना लाने का प्रयास कर रहा है. केंद्र की संचालिका बीके अमरमणि ने दादी प्रकाशमणि के योगदानो की चर्चा की और कहा कि आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है.

 

मौके पर संस्था से जुड़े भाई-बहनों व श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर बीके चंद्रेश, प्रीति, सोनम, शिवानी, अनीता, किरण, बसंती, बद्री, मिठु किसान सहित कई भाई-बहन व श्रद्धालु उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही