Search

शराब घोटाला मामले में HC ने सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को

दरअसल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है. जिसमें झारखंड में हुए शराब घोटाला की सीबीआई जांच का आदेश देने आग्रह कोर्ट से किया गया है. याचिका में कहा गया है कि झारखंड में शराब घोटाले में आईएएस अधिकारी समेत कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं.
 
हाईकोर्ट
  • बाबूलाल मरांडी ने की है सीबीआई जांच की मांग

Ranchi News : झारखंड में हुए कथित शराब घोटाला मामले की सीबीआई जांच करने का आग्रह करने वाली जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से मेंटेबिलिटी (याचिका  सुनवाई योग्य है या नहीं) और इससे संबंधित तथ्यों पर जवाब मांगा है. अब मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी. प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता राजीव सिन्हा ने पक्ष रखा.

दरअसल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है. जिसमें झारखंड में हुए शराब घोटाला की सीबीआई जांच का आदेश देने आग्रह कोर्ट से किया गया है. याचिका में कहा गया है कि झारखंड में शराब घोटाले में आईएएस अधिकारी समेत कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं. 

मामले को लेकर में 2025 में ही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में केस रजिस्टर किया गया था. शराब घोटाला मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन सभी को डिफॉल्ट बिल मिल गया. करीब 14 माह बीतने के बाद भी मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं हुआ है. अभी तक मामले में अनुसंधान ही चल रहा है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही