Search

 
 
 

Latehar News : दिशोम गुरु को प्रथम पुण्यतिथि पर नमन, कीनामाड़ चौक पर लगेगी गुरुजी की प्रतिमा

लातेहार में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. जिला झामुमो की ओर से कीनामाड़ में आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुजी को श्रद्धांजलि दी.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. जिला झामुमो की ओर से कीनामाड़ में आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुजी को श्रद्धांजलि दी. जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि शिबू सोरेन के संघर्ष, त्याग और उनके विचारों को पीढ़ियों तक याद किया जायेगा. गुरुजी केवल एक जननेता नहीं, बल्कि वे झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक थे.

 

Uploaded Image

कीनामाड़ में शिबू सोरेन चौक का अनावरण.


इस अवसर पर कीनामाड़ चौक का नामकरण शिबू सोरेन के नाम पर किया गया. शाहदेव ने कहा कि इस स्थल को स्व. शिबू सोरेन स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. यहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थामपित की जायेगी. फिलहाल वहां शिबू सोरेन की तस्वीर रख कर चौक का अनावरण किया गया. मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य अरुण कुमार दुबे, बासुदेव यादव, बुद्धेश्वर उराव, विनोद उरांव, प्रभात कुमार, सुशील यादव, आर्सेन तिर्की सहित अन्य मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही