Latehar News : लातेहार पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जिले के चंदवा थाना में कांड संख्या 47/26 के तहत दर्ज मामले में की गई. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अप्राथमिक अभियुक्त बिहार के डालमिया नगर निवासी सुमंत कुमार चंद्रवंशी और सावन कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें
ज्ञात हो कि पिछले 11 मार्च को सिकनी के पास दो वाहनों की टक्कर के बाद पुलिस की तलाशी में गाड़ी संख्या JH05AS- 5465 से 92 किलो गांजा (87 पैकेट) बरामद किया गया था. उक्त कांड में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

