Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : माओवादी रवींद्र गंझू के घर चोरी मामले में दो गिरफ्तार, सामान बरामद

लातेहार पुलिस ने चंदवा के बेतर ओपी क्षेत्र स्थित माओवादी रवींद्र गंझू के घर में हुई चोरी मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों व बरामद सामान के साथ पुलिस.

Latehar : लातेहार पुलिस ने चंदवा के बेतर ओपी क्षेत्र स्थित माओवादी रवींद्र गंझू के घर में हुई चोरी मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. यह कार्रवाई एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.

 


सूचना के सत्यापन के बाद लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी प्रमेश गंझू व राजकुमार गंझू को दबोच लिया. दोनों बेतर ओपी क्षेत्र के दूधीमाटी के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके पास से चोरी गया एलइडी टीवी, एक बैटरी, दो इनवर्टर व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही