Search

 
 
 

Latehar News : राष्‍ट्रीय युवा एथलेटिक्‍स में दो खिलाड़ियों  का चयन

Latehar News : पंजाब के गुरूनागक स्‍टेडियम ( लुधियाना) में आगामी एक से तीन सितंबर तक राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में किया जायेगा.
 
दो खिलाड़ियों का चयन

Latehar News : पंजाब के गुरूनागक स्‍टेडियम ( लुधियाना) में आगामी एक से तीन सितंबर तक राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में किया जायेगा.इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लातेहार जिला के आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के दो प्रशिक्षु जयदीप उरांव और आकाश उरांव का चयन किया गया है. 

 

लातेहार की खबरोें के लिए यहां क्लिक करें 

 

जयदीप सात स्पर्धाओं वाली व्यक्तिगत एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेगें. जबकि आकाश उरांव का चयन मिश्रित रिले दौड़ के लिए किया गया है. इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है. उन्‍होने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए लातेहार के दो खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए गौरव की बात है. 

 

खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. दोनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष एवं लातेहार जिला वॉलीबॉल संघ के पंकज तिवारी, लातेहार जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की सचिव अनुभा खाखा आदि ने उन्‍हें बधाई दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही