Search

 
 
 

Latehar News : नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो बच्चियों की मौत

Latehar News : सूचना पाकर ग्रामीण आनन- फानन में वहां पहुंचे तब तक दोनो बच्चियों की मौत हो चुकी थी. बच्चियों की पहचान गांव के राजदेव उरांव की पुत्री रितिका कुमारी (8) व सिकंदर उरांव की पुत्री साक्षी कुमारी (7) के रूप में हुई है.
 
फाइल फोटो.

Latehar News : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासियातू गांव के समीप गड्ढे में जमा गहरे पानी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. घटना मासियातू के खड़ाल पुल के पास शनिवार शाम की है. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां नहाने के लिए उक्त गड्ढे के पानी में उतरी थीं. पानी अधिक होने के कारण दोनों डूबने लगीं.

 

इसे भी पढ़ें


वहां नहा रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी. ग्रामीण आनन- फानन में वहां पहुंचे तब तक दोनो बच्चियों की मौत हो चुकी थी. बच्चियों की पहचान गांव के राजदेव उरांव की पुत्री रितिका कुमारी (8) व सिकंदर उरांव की पुत्री साक्षी कुमारी (7) के रूप में हुई है. सूचना पाकर बालूमाथ थाना पुलिस माके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की.


ग्रामीणों के अनुसार, विगत दिनों लगातार हुई बारिश के कारण पुल के पास बने विशालकाय गड्ढे में पानी जमा हो गया था और गांव के बच्चे वहां नहाने जाते थे. घटना के बाद से  पूरे गांव में मातम पसरा है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही