Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News :  दो बाइकों की टक्‍कर में दो घायल, समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर एक की मौत

Latehar: जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दो बाइक की टक्‍कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी.
Advertisement
Advertisement

Latehar: जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दो बाइक की टक्‍कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक अन्‍य घायल हो गया. घायल को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे रिम्‍स रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान राम लोहरा के रूप में हुई है. वहीं घायल में शंभू सिंह शामिल है.

 

 

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में दो बाइकों की सीधी टक्‍कर हो गयी. इस टक्‍कर में गणेशपुर पंचायत निवासी राम लोहरा (18 वर्षीय) की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्‍ते में हो गयी.

 

 

 मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब राम लोहरा को रेफर किया गया तो अस्‍पताल में कोई एंबुलेंस नहीं था. 108 एंबुलेंस को फोन भी किया गया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाया. इस कारण उसे एक ऑटो से लातेहार ले जाया गया. लेकिन रास्‍ते में ही उसने दम तोड़ दिया. परिजनों ने कहा कि अगर समय पर एंबुलेंस मिलता तो शायद उसकी जान बच जाती.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही