Search

 
 
 

Latehar News : बरवाडीह में एक घर से दो किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

Latehar News: एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि ने गांजा कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई करनी थी, इसकी जांच की जा रही है.
 
फाइल फोटो.

Latehar News : लातेहार पुलिस जिले में नशा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. पुलिस ने शनिवार को बरवाडीह में छापेमारी कर एक घर से करीब दो किलो गांजा बरामद किया है. मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी बरवाडीह एसडीपीओ बीरेंद्र राम ने दी.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवाडीह स्थित आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के पास एक घर में गांजा की खरीद-बिक्री हो रही है. इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई. टीम ने शंभु प्रसाद के घर में छापेमारी कर दो किलो गांजा बरामद किया. साथ ही शंभु प्रसाद के पुत्र दीवार कुमार को गिरफ्तार कर लिया.


एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि ने गांजा कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई करनी थी, इसकी जांच की जा रही है. छापेमारी में थाना प्रभारी अनुराग कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही