Search

 
 
 

Latehar News : बालूमाथ में वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र  से पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन्हें ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया. मिली जनकारी के अनुसार, ये दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओल्हेपाट गांव में 19 जुलार्ड को घर से बाहर खड़े पिकअप वाहन से डीजल का चोरी कर रहे थे.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Latehar News : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र  से पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन्हें ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया. मिली जनकारी के अनुसार, ये दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओल्हेपाट गांव में 19 जुलार्ड को घर से बाहर खड़े पिकअप वाहन से डीजल का चोरी कर रहे थे. ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया.

 

 

 गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत जयसवाल (छतरपुर,पलामू) व  विकास कुमार (चट्टीपेटो, केरेडारी)  शामिल हैं. पुलिस ने जब उन दोनो से सख्तीि से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे झारखंड व बिहार के विभिन्न जिलों में वाहनों की चोरी, लूटपाट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे. उनके पास से चोरी का एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, चोरी की दो बैटरी, डीजल निकालने का पाइप व मशीन तथा दो मास्टर चाबी बरामद की गई है.  अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास रहा है. उनके खिलाफ लूट, डकैती, वाहन चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही