Latehar : लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने पहुंचे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार बालूमाथ व बारियातू थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उन्हें दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में लोहरदगा के पेशरार निवासी संजय सिंह उर्फ डिम्पू उर्फ भीम सिंह व कुडू निवासी शहजाद अंसारी शामिल हैं.
एसपी को सूचना मिली थी कि चंदवा की ओर से बिना नंबर की एक बाइक से दो संदिग्धी युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए बालूमाथ व बारियातू थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं. बालूमाथ थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मकइयाटांड़ पुलिस पिकेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस को देख बाइक पर सवार दो युवक भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर उन्हेंक पकड़ लिया.
युवकों ने पुलिस को बताया कि वे पीएलएफआई कमांडर बादल उर्फ पवन के कहने पर क्षेत्र में ठेकेदारों से लेवी वसूलने व दहशत फैलाने के लिए यहां आये हैं. तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्तौल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, दो स्मार्टफोन व चोरी की बाइक बरामद की गयी.
इस मामले में बालूमाथ थाना में कांड संख्या 89/2026 दर्ज किया गया है.पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया. छापेमारी टीम में बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद, बालूमाथ थाना प्रभारी, बरियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, एसआई देवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार, ददन प्रधान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment