Latehar News : लातेहार नगर पंचायत की टीम ने सोमवार को शहर में दुकानों व प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने बिना ट्रेड लाइसेंस के चल रहे ने दो निजी अस्पतालों व एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया. टीम का नेतृत्व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन कर रहे थे.
लातेहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
जांच के दौरान शहर के मैया बाबू हॉस्पिटल व लक्ष्मी हॉस्पिटल और विनोद मेडिकल हॉल के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला. इसके बाद इन तीनों प्रतिष्ठासनों को सील कर दिया गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने संचालकों को ट्रेड लाइसेंस बनवाने के बाद ही प्रतिष्ठान खोलने की हिदायत दी. कहा कि नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है. जांच टीम में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, कनीय अभियंता संदीप कुमार, राजस्व निरीक्षक पिंटू कुमार, लेखपाल राहुल कुमार सहित अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

