Search

 
 
 

Latehar News :  12 मवेशी के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

जिले में मवेशियों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में चंदवा के इंदिरा गांधी चौक में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 12 मवेशियों से भरे एक पिकअप वैन को जब्‍त किया गया है.
 

Latehar :  जिले में मवेशियों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में चंदवा के इंदिरा गांधी चौक में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 12 मवेशियों से भरे एक पिकअप वैन को जब्‍त किया गया है.

 

पुलिस ने पिकअप वैन के चालक मकसूद आलम (रोहतास, बिहार) और व उप चालक फैसल आलम (शाहपुर-चैनपुर, पलामू) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों के खिलाफ चंदवा थाना में 92/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन से मवेशियों की तस्‍करी की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने चंदवा के इंदिरा गांधी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

 

इस दौरान बिहार से धनबाद की ओर जा रही एक संदिग्ध पिकअप वाहन (बीआर-44जीए-बीआर-44जीए-5930) को रोका गया. वाहन की जांच की गई तो उसमें से 12 मवेशी बरामद किये गये. 

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक और उपचालक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की. लेकिन वे वैद्य कागजात नहीं दिखा पाए.

 

दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि धनबाद के एक व्यापारी को बेचने के लिए ले जा रहे थे. पुलिस अब इस मामले में शामिल बड़े गिरोह और तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही