Latehar News : लातेहार जिले के बालूमाथ थाने की पुलिस ने एक किलो 300 ग्राम अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जब्त अफीम की बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है. यह जानकारी बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने दी.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से एक बैग में अफीम लेकर दो युवक चतरा की ओर जा रहे हैं. युवकों ने सीधी बस की बजाय बस बदल-बदल कर जा रहे थे. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुरपा रोड में वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस को देखते ही दोनों युवक बस से उतर कर भागने लगे. पुलिस ने उन्हेंआ खदेड़ कर पकड़ लिया. इनमें एक अकलेश कुमार यादव पलामू जिले के पिपराटांड़ का, जबकि दूसरा हरेंद्र कुमार यादव तितलंगी गांव का रहने वाला है.
तलाशी में उनके पास मौजूद बैग से एक किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई. पुलिस ने बालूमाथ थाना में कांड संख्या 101/26 के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

