Search

 
 
 

Latehar News : ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजे गए

लातेहार पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में अभिनव अंकुर व शिवम कुमार शामिल हैं. एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ताु के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों को दबोचा.
 

Latehar : लातेहार पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में अभिनव अंकुर व शिवम कुमार शामिल हैं. एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ताु के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों को दबोचा. कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया गया.

 


एसडीपीओ ने बताया कि विगत कुछ दिनों से लातेहार थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचनायें मिल रही थीं. एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक गढ़वा से ब्राउन शुगर लेकर लातेहार आ रहे हैं. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शहर के मेन रोड में जायत्री नदी पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने बस को रोककर उसमें सवार दोनों संदिग्ध युवकों की तलाशी ली. उनके पास से 6.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.


एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभिनव अंकुर का अपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, एसआई राहुल सिन्हाए, रामाकांत गुप्ताद, राजा दिलावर, संतोष कुमार, एएसआई कुमार छत्रपाल व जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही