Search

 
 
 

Latehar News : बोलेरो के धक्के से  दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर

दोनों युवक हेरहंज प्रखंड मुख्यालय से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया और फरार हो गया. घायलों की पहचान चुकु गांव निवासी धर्मेंद्र भुईयां (35) व गणेश भुईयां (20)  के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सीएचसी ले जाया गया.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Latehar : लातेहार के जिले के  हेरहंज थाना क्षेत्र के चुकु गांव के पास मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. इनमें से गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्सा, रांची रेफर कर दिया गया. 

 


मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक हेरहंज प्रखंड मुख्यालय से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया और फरार हो गया. घायलों की पहचान चुकु गांव निवासी धर्मेंद्र भुईयां (35) व गणेश भुईयां (20)  के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सीएचसी ले जाया गया. वहां डॉ चंदन कुमार व डॉ अशोक कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने धर्मेंद्र भुईयां की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया. उसका बायां पैर टूट गया है और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही