Search

 
 
 

Latehar News : छिपादोहर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से कटकर दो युवकों की मौत

Latehar News: दोनों युवक शनिवार को रेलवे सिग्नल ऑटोमेटिक सिस्टम को दुरुस्त करने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गए. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई.
 
रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव.

Latehar News : बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के छिपादोहर रेलवे स्टेशन के उक्कामाड़ के समीप शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान श्याम कुमार मंडल (कटिहार,बिहार) और रामदेव मंडल के रूप में हुई है. दोनों युवक दुर्गा इंटरप्राइजेज के अधीन काम करते थे.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को वे रेलवे सिग्नल ऑटोमेटिक सिस्टम को दुरुस्त करने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गए. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही