Latehar News : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की एक बैठक शुक्रवार की देर शाम सचिव आशीष टैगोर की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में श्री वैष्णव दुर्गा बाड़ी दूर्गा पूजा के अध्यक्ष उज्जवल कुमार ने अपनी समिति का विस्तार किया.
समिति का महामंत्री विष्णु साहू को बनाया गया. जबकि मंत्रियों में सोनू कुमार (गोविंद), सोनू कुमार, शुभम कुमार, आकाश कुमार, गौरव कुमार, अमीत कुमार, मोनू कुमार, धीरज कुमार, करण कुमार, भरत कुमार, सुमीत कुमार, अमन कुमार व कुंदन कुमार को शामिल किया गया है.
कोषाध्यक्ष के रूप मे राजू रंजन सिंह व सह कोषाध्यक्ष के रूप में चंदन कुमार व आकाश कुमार को शामिल किया गया है. इसके अलावा साज सज्जा, मंच सजावट, प्रसाद, पूजन, महाअष्टमी पूजन, विसर्जन आदि के लिए उप समिति बनाने का निर्णय लिया गया है.
श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, त्रिभुवन पांडेय, अरूण कुमार, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद व बद्री प्रसाद, संजीव कुमार गुप्ता, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति के अलावा ओमप्रकाश प्रसाद (राजू) आदि ने नयी समिति को बधाई दी है.

