Search

 
 
 

Latehar News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुरीसोत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग (Swachh & Green School Rating) (SHVR) पहल 2025-26 में जिले के चंदवा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तुरीसोत का चयन किया गया है.
 

Latehar :  भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग (Swachh & Green School Rating) (SHVR) पहल 2025-26 में जिले के चंदवा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तुरीसोत का चयन किया गया है.

 

विद्यालय को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है. विद्यालय द्वारा परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण के उपायों, ऊर्जा के समुचित उपयोग तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए यह उपलब्धि मिली है. 

 


इस सफलता से विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और भविष्य में भी विद्यालय स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास जारी रखेगा. उपायुक्त संदीप कुमार ने विद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि  उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तुरीसोत की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है.

 

विद्यालय ने स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण में उत्कृष्ट कार्य कर यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों में भी बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं. यह सम्मान जिले के अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा.

 

जिला प्रशासन शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल विद्यालयों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है तथा ऐसे प्रयासों से आने वाली पीढ़ी को बेहतर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा. इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे चंदवा प्रखंड और लातेहार जिले का गौरव बढ़ाया है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही