Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News :  देर रात चला वाहन चेकिंग अभियान, 70 वाहनों का कटा 2.04 लाख का चालान

डीसी के निर्देश पर डीटीओ उमेश मंडल ने सड़क दुर्घटना की रोकथाम व राजस्व संग्रहण के लिए देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया और करीब 98 वाहनों की जांच की गई.
Advertisement
Advertisement
  • ब्रेथ एनलाइज़र से ड्रिंक एंड ड्राइव की भी जांच की गई

Latehar :    डीसी के निर्देश पर डीटीओ उमेश मंडल ने सड़क दुर्घटना की रोकथाम व राजस्व संग्रहण के लिए देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया और करीब 98 वाहनों की जांच की गई.

 

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 70 वाहनों का 2,04,500 रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया.  चेकिंग अभियान के दौरान सभी चालकों का ब्रेथ एनलाइजर से ड्रिंक एंड ड्राइव की भी जांच की गई. 

 

परमिट के शर्तों का पालन नहीं करने वाले एक बस का भी चालान किया गया. मौके पर डीटीओ ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें. डीटीओ ने शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की भी अपील की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही