Latehar News : लातेहार वनाधिकार समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने वनाधिकार पट्टा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को लातेहर वन प्रमडंल पदाधिकारी (डीएफओ) कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. झारखंड जनाधिकार मंच के बैनर तले आयोजित इस धरने का नेतृत्व धोती फादर व मुनेश्वर उरांव ने किया. उन्होंने कहा कि जब तक वनधिकार पट्टा के लंबित मामलों का निष्पाादन नहीं कर दिया जाता, धरना जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें
ग्रामीणों ने वन अधिकार कानून के तहत वन भूमि का पट्टा देने और लंबित मामलों का समाधान जल्द करने की मांग की. कहा कि वे लोग यहीं खाना बनायेगें और रात में यहीं सोएंगे भी. ग्रामीण अपने साथ मांदर आदि लेकर पहुंचे हैं. इनमें महिला और बच्चेा भी शामिल हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार वनाधिकार कानून को लागू नहीं कर ही है. अनुमंडल से लेकर लातेहार जिला तक वनाधिकार पट्टा के सैकड़ों आवेदन लंबित हैं. इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. न तो एकल पट्टा और ना ही सामूहिक पट्टा के आवेदन पर विचार किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

