Search

 
 
 

Latehar News : 30 घंटे से सड़क पर डटे हैं ग्रामीण, कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप

Latehar News : इससे नाराज परिजन और ग्रामीण पिछले 30 घंटे से बालूमाथ-पांकी सड़क पर बैठे हैं. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. बता दें कि इस दुर्घटना में हीरामनी देवी (40) का बायां हाथ बुरी तरह कुचल गया है. वहीं वाहन चालक को पकड़ने के प्रयास में कलेश्वरी देवी (30)  के सिर में चोट लग गई है.
 
बालूमाथ थाना क्षेत्र

Latehar News : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बनियों चौक के समीप मंगलवार को कोयला लदे वाहन की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. आरोप है कि कोयला परिवहन करा रही कंपनी ने घायल महिला के इलाज में आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया था, लेकिन 30 घंटे बीत जाने के बाद भी मदद नहीं की.

 

 

इससे नाराज परिजन और ग्रामीण पिछले 30 घंटे से बालूमाथ-पांकी सड़क पर बैठे हैं. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. बता दें कि इस दुर्घटना में हीरामनी देवी (40) का बायां हाथ बुरी तरह कुचल गया है. वहीं वाहन चालक को पकड़ने के प्रयास में कलेश्वरी देवी (30)  के सिर में चोट लग गई है.

 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हीरामनी देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया था. 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद कंपनी के द्वारा ईलाज का खर्च वहन किए जाने की बात कही गई थी. 30 घंटा बीत जाने के बाद भी कंपनी के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई सहयोग पीड़ित परिवार को नहीं किया गया है.

 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जाम दूसरे दिन भी जारी है, लेकिन अब तक कंपनी के तरफ से वार्ता करने के लिए कोई पहल नहीं की गई है. गपुलिस जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों से सड़क जाम हटाने के लिए बातचीत की. लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों के माने जाने तक सड़क जाम हटाने के लिए तैयार नहीं हैं. घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है. 

 

दामोदर वैली कॉर्पोरेशन की तुबेद कोल परियोजना से परिवहन कार्य संचालित कर रही कंपनी डेवलेक्टो माइनिंग लिमिटेड के प्रबंधक बलराम पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद हाइवा को पुलिस जब्त की है. घायल महिला की इलाज के लिए कंपनी के कर्मी अस्पताल पहुंचे हुए हैं. ईलाज का खर्च कंपनी वहन करेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही