Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : छिपादोहर व हेहेगढ़ा स्टेशन को हटाने के प्रस्ताव का विरोध, सांसद से मिले ग्रामीण

लातेहार जिले के छिपादोहर व हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन को हटाने की योजना है. ये दोनों स्टेशन पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र में पड़ते हैं. इस एरिया में वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए नयी रेल परियोजना तैयार की गयी है.
Advertisement
Advertisement
Latehar News

Latehar : बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के लातेहार जिले के छिपादोहर व हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन को हटाने की योजना है. ये दोनों स्टेशन पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र में पड़ते हैं. इस एरिया में वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए नयी रेल परियोजना तैयार की गयी है. क्षेत्र के लोगों ने इस परियोजना का विरोध तेज कर दिया है.

 

Uploaded Image

चतरा सांसद कालीचरण सिंह को ज्ञापन सौंपते लोग.


बताया गया कि  पीटीआर के इस इलाके में घने जंगल रहने के कारण  वन्या जीव अक्सआर रेल दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं. ऐसी दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक रेल लाइन प्रस्तामवित है. इसके तहत इस रेलखंड के छिपादोहर व हेहेगढ़ा रेलवे स्टेघशन को हटाकर अन्य त्र शिफ्ट किया जायेगा. छिपादोहर को तकरीबन दो और हेहेगढ़ा को तकरीबन पांच किलोमीटर दूर शिफ्ट करने का प्रस्ताव है.

 


ग्रामीण लगातार इस रेल परियोजना का विरोध कर रहे हैं. उन्होचने स्पयष्टि कहा कि इन दोनों स्टेशनों को किसी भी कीमत पर हटने नहीं दिया जाएगा. ये स्टेशन क्षेत्र की जीवनरेखा हैं. क्षेत्र के लोगों की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्णय स्वीकार नहीं होगा. इस मुद्दे को लेकर स्थाकनीय ग्रामीण, व्य वसायी व जन प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह के उनके आवास में मिला और ज्ञापन सौंपा.


ग्रामीणों ने सांसद से इन दोनों रेलवे स्टेशनों को वहां से नहीं हटाने के लिए पहल करने का का आग्रह किया है. सांसद ने ग्रामीणों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है. कहा कि इस मामले को वह लोकसभा में उठाएंगे. मौके पर सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरी, प्रमुख सुशीला देवी, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, उमेश चंद्रवंशी, डॉ. चंदन कुमार गुप्ता, देवनाथ सिंह, विजय प्रसाद, महेश अग्रवाल, इंद्रनाथ सिंह, प्रवीण सिंह, परमानंद प्रसाद आदि मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही