Search

 
 
 

Latehar News : चलंत लोक अदालत से ग्रामीणों को मिलेगी कानून की जानकारी- पीडीजे

पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि न्याय पाना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है. लेकिन जागरूकता के अभाव में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इससे वंचित रह जाते हैं.
 
चलंत लोक अदालत वाहन को रवाना करते पीडीजे शेषनाथ सिंह व अन्य.

Latehar : लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि न्याय पाना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है. लेकिन जागरूकता के अभाव में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इससे वंचित रह जाते हैं. जस्टिस ऑन व्हील्स (चलंत लोक अदालत) इसी खाई को पाटने का काम करेगा. पीडीजे ने बुधवार को कोर्ट परिसर से चलंत लोक अदालत वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

 


उन्होंने कहा कि यह चलंत लोक अदालत वाहन पूरे जुलाई में जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और सुदूरवर्ती गांवों का दौरा करेगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को कानून की बुनियादी जानकारी देना, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना और उनके भीतर विधिक चेतना पैदा करना है.


उन्होंने कहा कि इस वाहन पर विधिक स्वयंसेवकों व कानूनी विशेषज्ञों की टीम रहेगी. यह टीम न सिर्फ लोगों को जागरूक करेगी, बल्कि ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं को सुनेगी और उनका त्वरित समाधान निकालने का प्रयास करेगी. इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) दिनेश कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) सुनील दत्त द्विवेदी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष (प्रोबेशनरी) दीपक कुमार, सीजेएम विक्रम आन्नद, डालसा सचिव शविम चौरसिया, बार एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही