Latehar News: रविवार को जल, जंगल और जमीन समेत विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी समुदाय के सैकड़ों लोग सदर थाना पहुंचे. यहां उन्हों ने अपनी मांगो को लेकर आवेदन सौंपा और इसे पूरा कराने की मांग की. इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाजें बुलंद की. ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से उनकी मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें:
आवेदन सौंपने के बाद सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट गये. ग्रामीणों ने कहा कि वे जान दे देगें लेकिन कॉरपोरेट घराने को एक इंच जमीन नहीं देंगे. बिना ग्रामसभा के अनुमति के गांवों में घुसने पर प्रतिबंध लगाने की बात कहीं. कहा कि ग्रामसभा सर्वोपरी है और बिना ग्रामसभा के पारित किये कोई भी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं की जा सकती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

