Search

 
 
 

Latehar News : धूमधाम से मनायी गयी विश्‍वकर्मा पूजा, आज विसर्जित की जायेंगी प्रतिमाएं

Latehar News : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन व और आरती की गयी. रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र के बाग टिंबर में भगवान विश्‍वकर्मा की पूजा अर्चना कर भंडारा का आयोजन किया गया. इस मौके पर काफी संख्‍या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
 
आज विसर्जित की जायेंगी प्रतिमाएं

Latehar News : जिले भर में  विश्‍वकर्मा पूजा धुमधाम से मनाया गया. शुक्रवार को भगवान विश्‍वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन मेन रोड स्थित बड़ा तालाब में किया जायेगा. विश्‍वकर्मा पूजा के अवसर पर लोगों ने प्रतिमाएं स्‍थापित कर पूरे मनायोग व श्रद्धा से पूजा अर्चना की. खास यांत्रि‍क प्रतिष्‍ठानों में विश्‍वकर्मा पूजा की खासी धूम रही. 

 

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन व और आरती की गयी. रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र के बाग टिंबर में भगवान विश्‍वकर्मा की पूजा अर्चना कर भंडारा का आयोजन किया गया. इस मौके पर काफी संख्‍या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

 

मौके पर असीम कुमार बाग, आशीष कुमार बाग, ललित कुमार पांडेय, संजय कुमार सिन्‍हा, अनुरोध कुमार बाग, विकास कांत पाठक, जयराज कपूर, युगल गुप्‍ता आदि मौजूद थे. इसके अलावा बिजली आफ‍िस और बाइपास चौक के दीपक स्‍टील में भगवान विश्‍वकर्मा की प्रतिमा स्‍थापित कर पूजा अर्चना की गयी है. 

 

शहर के कई मोटर गैरेज और वेल्डिंग प्रतिष्‍ठानो में भी भगवान विश्‍वकर्मा की प्रतिमाओं की स्‍थापना कर पूजा अर्चना की गयी.बरवाडीह के रेलवे कॉलनी, आदर्शनगर व महुआडांड़ में भी पारंपरिक रूप से भगवान विश्‍वकर्मा की पूजा अर्चना की गयी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही