Latehar : लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को स्वेच्छ: पेयजल व जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला हुई. स्वयंसेवी संस्था मल्टी आर्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, कन्हाई सिंह, प्रखंड प्रमुख सावित्री देवी, मुखिया अनिता देवी व एसोसिएशन के सचिव मिथलेश कुमार ने संयुक्त, रूप से किया.

कार्यशाला में भाग लेते लोग.
जिप सदस्य संतोषी कुमारी व कन्हा्ई सिंह ने लोगों से जल संरक्षण की अपील की. कहा कि बिना जल के जीवन की कल्पाना नहीं की जा सकती है. अगर आज हम सचेत नहीं हुए, तो आने वाले पीढ़ी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. एसोसिएशन के सचिव मिथलेश कुमार ने कहा कि पेसा क्षेत्र में ग्रामसभा सर्वोपरि है. गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.
उन्होंने कहा कि जल स्रोतों की सुरक्षा, पाइप लाइन की नियमित जांच और जल की गुणवत्ता जांच में ग्रामसभा व ग्राम प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका है. मौके पर पीएचईडी के जूनियर इंजीनियर पीयूष कुमार, एसोसिएशन के प्रखंड समन्वयक राजीव रंजन, गारू प्रखंड समन्वयक संजय कुमार, विमल सिंह, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment