Search

 
 
 

Latehar News :शराब के नशे में थी पत्नी, पति ने डांटा तो लगा ली फांसी

महुआडांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से झूलता मिला. मृतका की पहचान रंजूवा नगेसिया की पत्नी सुशांति नगेसिया (30) के रूप में हुई है. रंजूवा नगेसिया ने बताया कि उसकी पत्नीद बुधवार को गांव में एक शादी समारोह में गयी थी.
 

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से झूलता मिला. मृतका की पहचान रंजूवा नगेसिया की पत्नी सुशांति नगेसिया (30) के रूप में हुई है. रंजूवा नगेसिया ने बताया कि उसकी पत्नीद बुधवार को गांव में एक शादी समारोह में गयी थी. देर रात वह घर लौटी, तो शराब के नशे में भी. इस उसने पत्नीक को डांट-डपट कर दिया था.

 


पति ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह घर से बाहर मवेशियों को खाना देकर लौटा, तो देखा कि पत्नी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटक रहा है. उसने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही