Search

 
 
 

Latehar News : भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल

जिले के महुआडांड़ प्रखंड की ओरसा पंचायत के चीरोपाठ निवासी स्मिता नागेसिया (35) पति रमेश नागेसिया भालू के हमले में घायल हो गई.यह घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे की है.
 
Latehar News

Latehar : जिले के महुआडांड़ प्रखंड की ओरसा पंचायत के चीरोपाठ निवासी स्मिता नागेसिया (35) पति रमेश नागेसिया भालू के हमले में घायल हो गई.यह घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे की है.  फिलहाल लातेहार के सदर अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार वह चटकपुर बाजार से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया. 

 

 

इस हमले में वह लहूलुहान हो गई और उसकी शोर सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंचे. उन्‍होने भालू को वहां से भगाया. घटना की जानकारी मिलने पर स्‍थानीय समाजसेवी सलमान अहमद ने मौक पर पहुंचकर अपनी वाहन से उसे महुआडांड़ स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र लाया. 

 

Uploaded Image

 

यहां उसका प्राथमिक उपचार कर सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया.  घटना की जानकारी मिलते ही वनपाल गुरुदयाल सिंह, प्रभारी वनपाल ओम प्रकाश पाल तथा वनकर्मी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे. उन्‍होने तत्‍काल राहत के रूप में नगद राशि प्रदान की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही