Search

 
 
 

Latehar News : ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई.यह घटना जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के टोरी-शिवपुर रेलवे रेलखंड स्थित नगड़ा ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह की है.
 
Latehar News

Latehar : जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई.यह घटना जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के टोरी-शिवपुर रेलवे रेलखंड स्थित नगड़ा ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह की है.शव रेलखंड के पोल संख्या 21/28 और 30 के बीच बरामद किया है. घटना की सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची. 

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया महिला कबाड़ चुन कर अपना जीवन यापन करती थी. घटनास्थल से एक बोरा बरामद हुआ है, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें, पुराने कपड़े, खाने-पीने का सामान, पैसे और एक जोड़ी चप्पल बरामद किया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही