Search

 
 
 

Latehar News : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

फिलिसिता बेग अपने घर के बाहर कपड़ा सुखा रही थी. इसी दौरान अचानक बिजली के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं. घटना के तुरंत बाद परिजन व आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई.
 
मृक महिला व शोकाकुल परिजन.

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अंबवाटोली में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. घटना सोमवार की सुबह करीब नौ बजे की है. मृतका की पहचान गांग के इग्नासियुस कुजूर की पत्नी फिलिसिता बेग के रूप में की गई.


  बताया जाता है कि फिलिसिता बेग अपने घर के बाहर कपड़ा सुखा रही थी. इसी दौरान अचानक बिजली के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं. घटना के तुरंत बाद परिजन व आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई.

 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही