Latehar News: जिला मुख्यालय के मुख्य पथ पर बुधवार को एक महिला को नशीला पदार्थ सुघांकर गले की चेन और अंगूठी की छिनतई का मामला सामने आया है. महिला की शिनाख्त शहर के मुख्य पथ निवासी गिरधारी प्रसाद की पत्नी सुमन देवी के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि महिला अपने घर गांधी पुस्तकालय भवन के पीछे से पूजा अर्चना करने निकली थी. इसी दौरान गली में दो लोग उसे बातों में फंसाकर उसके मुंह के पास नशीला स्प्रे छिड़क दिया. जिसके बाद महिला बेहोशी की हालत में आ गयी.
इसके बाद दोनों युवकों ने उसे पैदल पास के ही काली मंदिर में पूजा कराने के लिए ले गये. इसके बाद वहां से लौटते समय उन्हें शिवपुरी गली में ले गये और एकांत में महिला के गले से सोने की चेन और हाथ से एक सोने की अगूंठी छिनतई कर महिला को वहां छोड़कर एक बाइक से भाग गये. यह घटना पास के एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गयी है.
इसे भी पढ़ें -
कैमरे में दिख रहा है कि एक युवक महिला को रोड क्रास कर शिवपुरी गली में ले जा रहा है. उसके बाद वहां से अकेला लौट कर वहां पहले से खड़ी एक बाइक में सवार होकर भाग रहा है. कुछ देर बाद जब महिला सामान्य हुई तो अपने घर लौटी तो उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फूटेज खंगालना शुरू किया. संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि महिला से छिनतई किये जाने की शिकायत मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

